Lockdown खत्म होते हीं शराब कि नदियाँ बहाने के प्लान में इस राज्य कि सरकार
.jpg)
- कांग्रेस और स्वराज इंडिया जैसी पार्टियों ने खट्टर सरकार के इस आदेश का विरोध किया
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण फैलने का खतरा बरकरार है। देश में इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन (Lockdown) पर रखा गया था, जिसकी मियाद जल्द ही पूरी होने वाली है। पूरे देश के लोग पिछले 19 दिनों से अपने घर में रहने को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा लोगों को आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की जा रही है। हालांकि इस दौरान शराब की दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा गया है। जिसके चलते शराबियों को अपने स्तर पर काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बीच हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हरियाणा (Haryana) की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने शराब फैक्ट्रियों को चालू करने के आदेश जारी किए हैं।
इस आदेश में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के समाप्त होते ही शराब की होलसेल और रिटेल शॉप (liquor wholesale and retail shop) खोलने की बात कही गई है। प्रदेश के एक्साइज विभाग की ओर से इस सम्बन्ध में जारी किए गए आदेश में साफ़ तौर पर कहा गया है कि शराब की दुकानें लॉकडाउन समाप्त होते ही सभी शराब दुकानों को खोल दिया जाएगा। वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस और स्वराज इंडिया जैसी पार्टियों ने खट्टर सरकार के इस आदेश का विरोध किया है। कांग्रेस और स्वराज इंडिया ने इसे शराब फैक्ट्रियों और शराब मालिकों के दबाव में आकर लिया गया फैसला बताया और कहा है कि अभी लॉकडाउन खत्म हुआ ही नहीं लेकिन इसके बाद के आदेश अभी से दिए जा रहे हैं। इन दोनों पार्टियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि हरियाणा सरकार शराब कंपनियों और ठेका मालिकों के दबाव में है। एक्साइज विभाग उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास है, इसी वजह से इस आदेश को लेकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।


.jpeg)

