इंदौर के MY अस्पताल में इलाज ना मिल पाने के कारण गर्भवती महिला की हुई मौत, जीतू पटवारी ने शिवराज को घेरा

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर तेज़ी से फैल रहा हैं। यहां अब तक 249 लोग इस वायरस के संक्रमण में हैं। जबकि 27 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
इसी बीच एक खबर सामने आई है जहां इंदौर के सबसे बड़े शासकीय MY अस्पताल में इलाज नहीं मिल पाने के कारण गर्भवती महिला की मौत हो गई..।
बता दे कि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सीएम शिवराज पर निशाना साधा, और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद देने की मांग की।

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा की – प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर के सबसे बड़े शासकीय MY अस्पताल में इलाज नही मिल पाने के कारण गर्भवती महिला की मौत हो गई..। शिवराज जी, कोरोना महामारी के समय स्वास्थ व्यवस्था की यह दुर्दशा पूरे प्रदेश पर कलंक हैं। आपसे अनुरोध है कि पीड़ित परिवार की तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध हो।


.jpeg)

