बीजेपी सांसद की गुंडागर्दी, तहसीलदार को पीटा, 4 नेताओं समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश/कन्नौज – मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश से मार पीट का मामला सामने आया हैं। यहां उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तहसीलदार ने बीजेपी सांसद पर मारपीट का आरोप लगाया हैं। कन्नौज के तहसीलदार अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ उनके घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट की।
वहीं, पुलिस ने तहसीलदार की तहरीर पर सांसद सहित 4 नेताओं और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार राशन मुहैया करवाना को लेकर ये विवाद हुआ हैं। तहसीलदार अरविन्द कुमार का कहना है कि बीजेपी सांसद ने उन्हें फ़ोन पर गालियां दी।साथ ही मुझे मारने की भी धमकी दी। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी मैंने एडीएम साहब और एसडीएम साहब को दी। लेकिन उन्होंने भी मेरी एक नहीं सुनी और मुझे घर जाने को कहा।
तहसीलदार ने आगे बताया कि सरकारी आवास पर सांसद अपने 20-25 समर्थकों के साथ पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। जब मैं बाहर आया तो उन्होंने पूछा, राशन क्यों नहीं दिया। इस पर मैंने कहा कि चिन्हित कर राशन मुहैया करवाया जा रहा है, लेकिन सांसद ने मेरी एक ना सुनी और गाली देते हुए मुझे मारना शुरू कर दिया।




