सभी खबरें

कोरोना के तूफान में पलायन करते मज़दूरों के लिए भगवान बना एक सिक्योरिटी गार्ड, जानिए कैसे ?

कोरोना के तूफान में पलायन करते मज़दूरों के लिए भगवान बना एक सिक्योरिटी गार्ड, जानिए कैसे ?

बड़ी संख्या में पलायन करते दिहाड़ी मज़दूरों के लिए भगवान के रुप में सेवा कर रहा एक सिक्योरिटी गार्ड। जी हां, उस गार्ड का नाम है राजबीर.

दरसअल बाहरी रिंग रोड के रास्ते पलायन कर रहे लोगों में कई लोग थककर फुटओवर ब्रिज के नीचे छाया में आराम करने के लिए बैठ जाते हैं. वही मीडिया की टीम ने देखा कि सिक्योरिटी गार्ड राजबीर कुछ लोगों को पानी पिला रहे है. बता दें कि राजबीर की 24 घंटे ड्यूटी इसी फुटओवर ब्रिज पर ही होती है. पिछले तीन चार दिनों में ऐसे हज़ारों लोग यहां से गुजरे हैं. जब कोई रुककर पानी मांगता है तो अपने पास रखा पानी वो लोगों को पीने को दे देते हैं. यहां पानी का कोई नल नहीं है इसलिए रास्ते से जब कोई पानी का टैंकर गुज़रता है तो वो उससे पानी भरकर रख लेते हैं। राजबीर का कहना है कि उनके परिवार का भी कोई कभी ऐसी परेशानी में हो सकता था. भले ही वो किसी को जानते नहीं हैं लेकिन मुसीबत की इस घड़ी में वो कम से कम इतनी मदद तो लोगों की कर ही सकते हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button