सभी खबरें

क्या विधानसभा भवन में है वास्तु दोष? लगातार हो रहीं मौतों से उठ रहे सवाल!

भोपाल : आयुषी जैन : भाजपा विधायक (BJP MLA Manohar) मनोहर ऊंटवाल (manohar untwal) के असमय निधन से सब दुःख में हैं.
जोरा विधान सभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा की हाल ही में मौत हुई, उसके बाद भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन प्रदेश की सियासत में भी एक बड़ी क्षति माना जा रहा है. बीते 5 साल में 6 विधायक असमय मौत का शिकार हो चुके हैं. उसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं भी सरगर्म हैं. लेकिन एक औऱ विधायक के असमय जाने से फिर ये चर्चा चल पड़ी है कि विधानसभा भवन में क्या वास्तु दोष (Vastu faults) है. खुद विधान सभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति (n p prajapati) ने ऊंटवाल के निधन पर शोक ज़ाहिर करते हुए विधानसभा के वास्तु को लेकर शंका ज़ाहिर की.

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने मनोहर ऊंटवाल के निधन को मध्यप्रदेश के लिहाज से एक बड़ी क्षति बताया।
उन्होंने विधानसभा के वास्तु दोष को लेकर भी चिंता जाहिर की है.

जबलपुर पहुंचे मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने ऊंटवाल के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की.
विधानसभा भवन में वास्तु दोष के बारे में जब उनसे पूछा गया तो प्रजापति ने चिंता जताई. उन्होंने कहा वो अब इस मामले को देखेंगे और वास्तु को लेकर क्या विषय है इस पर भी वह पूरी जानकारी लेंगे.

साल 2016 में भिंड के अटेर से विधायक सत्यदेव कटारे की मौत हुई
इसके बाद 2017 में सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा से विधायक प्रेम सिंह
अशोकनगर की मुंगावली विधानसभा सीट से विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा- शिवपुरी के कोलारस से राम सिंह यादव की 2017 में असमय मौत हुई
इसके बाद साल 2019 में जौरा विधानसभा सीट से बनवारी लाल शर्मा और अब मनोहर ऊंटवाल असमय मौत के शिकार हुए
30 जनवरी 2020 को बीजेपी विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन

हम आपको बता दें, बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष गोपाल ने विधानसभा में वास्तु दोष का मुद्दा उठाया था. उन्होंने बीते 15 साल में 32 मौतों का जिक्र किया था. भार्गव ने ज़िक्र किया था कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में भी वास्तु दोष निवारण के लिए यज्ञ कराया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button