मुख्यमंत्री पद संभालते ही शिवराज सिंह ने लिया बड़ा फैसला, भोपाल-जबलपुर में लगाया कर्फ्यू

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही शिवराज सिंह ने देर रात बड़ा फ़ैसला लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हाई लेवल मीटिंग के बाद जबलपुर और भोपाल में कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए। इस से पहले प्रदेश के 43 जिलों को भी लॉक डाउन कर दिया गया हैं।
बता दे कि जबलपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला हैं। इसी के साथ प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हो गई हैं। भोपाल और जबलपुर में कोरोना संक्रमण के 7 मामले सामने आ चुके हैं। इसी को देखते हुए भोपाल और जबलपुर में सीएम शिवराज ने कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान शिवराज ने कहा की सभी नागरिकों को बताना चाहता हूं कि यह आप सबकी सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मेरे प्रदेशवासियों, आपको घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं हैं। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए आपको अपने घरों में रहना हैं। उन्होंने कहा कि जबलपुर और भोपाल में कोरोना वायरस के पॉज़िटिव केस पाए गए हैं। आज दिनांक 24 मार्च से इन दोनों शहरों में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया हैं।




