अब इंदौर में सुरक्षित यात्रा करेंगी महिलायें ,सरकार का बड़ा फैसला !

इंदौर: इंदौर में पिंक बसें सड़कों पर दौड़ रही है। पिंक रंग से ही यह पता चल जाता है की ये बसे किसके लिए चलाई जा रही है। दरअसल कमलनाथ सरकार ने महिला सुरक्षा के चलते ये बसे चलाई हैं। इन बसों में यह खास बात है ड्राइवर से लेकर सवारी तक सभी महिलायें हैं। मध्य प्रदेश में सबसे पहले यह सुविधा इंदौर में चालू की गयी है। फिलहाल इंदौर में दो पिंक बस अपनी सेवाएं दे रही है। जो बीआरटीएस कॉरिडोर में राजीव गांधी चौराहा से निरंजनपुर तक चल रही हैं.
तकनीक से लैस है पिंक बस
इन पिंक बसों में सीसीटीवी कैमरा, ऑन बोर्ड यूनिट, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, पैसेंजर अनाउंसमेंट सिस्टम, एसओएस बटन और महिला बस वॉर्डन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध है। बस में पैनिक बटन की भी सुविधा उपलब्ध है, जिसे महिला यात्री खुद को असुरक्षित महसूस करने पर दबा सकती है ,जो पुलिस के 100 नंबर डायल से जुड़ा हुआ है। इतना ही नहीं अगर महिला यात्री खुद को अस्वस्थ महसूस कर रही हैं तो भी वे पैनिक बटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। पैनिक बटन न सिर्फ पुलिस बल्कि हॉस्पिटल से भी जुड़ा हुआ है।

.jpg)


