सभी खबरें

Delhi Election :- अमित शाह के साथ बिहार और यूपी के मुख्यमंत्री कर रहे हैं डोर टू डोर कैंपेन

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- आज देश के गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah), बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar), यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ(Adityanath) डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री के लिए यह पहला अवसर है जब वह गृह मंत्री अमित शाह के साथ जनसभा करेंगे।
दिल्ली चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार ज़ोरों पर है। पार्टी के नेता अपनी पूरी ताकत वोट इक्क्ठा करने में लगा रहे हैं। वहीँ विपक्षी पार्टी AAP भी पुरजोर लगाकर प्रचार प्रसार कर रही है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता रविवार को दिल्ली में चुनावी रैली में शामिल होंगे।

साथ ही साथ आपको यह भी बता दें कि कल यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रैली में शामिल होने वाले हैं। अमित शाह ने दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करते हुए दिल्ली कैंट इलाके में 'जनसंपर्क अभियान' शुरू किया है। वह घर घर जाकर पर्चा बाँट रहे हैं। अमित शाह के साथ भरी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद हैं।
कल के पीएम रैली में भी भरी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
 पीएम मोदी कल कड़कड़डूमा के सी. बी. डी. ग्राउंड में चुनावी रैली करेंगे। विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद दिल्ली में पीएम मोदी की यह पहली चुनावी रैली होगी।  
       

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button