सभी खबरें

Dhar : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए शिविर आयोजित कर मानवसेवा कार्य किया

  • प्रवासी मजदूरों को पोहा फल बिस्किट बच्चों को दूध  तथा आवश्यक सामग्री वितरित की गई

धार।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हरिशरण यादव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार द्वारा कोरोना वायरस जैसी भयानक विपदा के समय शिविर आयोजन कर मानव हित के नेक कार्य किए जा रहे हैं

गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आर आर बड़ोदिया की अध्यक्षता में  इंदौर अहमदाबाद रोड़ धार बायपास पर गुजरात राज्य से आने वाले प्रवासी मजदूरों को आवश्यक सुविधा जैसे कि पीने का स्वच्छ पानी,बच्चों के लिए दूध पैकेट , पोहा व फल बिस्किट एवं खाद्य सामग्री आदि वितरित किए जाने हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 

उक्त शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश पाटीदार,योगेंद्र शर्मा, विधिक सेवा पैरालीगल वालेंटियर्स संजय शर्मा योगेश मालवीय, शिवसिंह तोमर ,लेखा शर्मा ,अर्चना मुकाती ,सलोनी राठौर ,प्रवीण उज्जैनकर ,सुनीता धार्वे ,सुरेश मुवेल मीना अग्रवाल  आदि न्यायालय कर्मचारी एवं पुलिस प्रशासन आरक्षक उपस्थित थे।

उक्त सेवा शिविर में न्यायालय अधिकारी एवं कर्मचारियों व पैरालीगलवालेंटियर्स द्वारा गुजरात से मध्य प्रदेश के कई जिलों  की ओर आने-जाने वाले लगभग 300 मजदूर प्रवासी मजदूरों  के  हाथों को सर्वप्रथम सुरक्षा की दृष्टि से सेनीटाइजर करवाया गया, उसके उपरांत स्वच्छ शीतल जल एवं खाद्यान्न सामग्री भेंट की गई एवं नाश्ते में पोहा, फल बिस्किट आदि वितरित किया गया तथा विशेष रुप से ऐसी महिला जिनके साथ कम उम्र के बच्चे थे, उन्हें दूध के पैकेट  वितरित किया गया, जिससे  गर्मी में बच्चों तथा महिलाओं के शरीर में गंतव्य स्थान जाने में दूध पानी की कमी नहीं हो ऒर सकुशल अपने गांव लौट सके।

(लोकनीति के लिए मनीष आमले की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button