दिल्ली में ISIS का युसूफ राम मंदिर में विस्फोट की बड़ी साज़िश के साथ आया था, शुरुआती जानकारी में हुए ये कुछ और बड़े खुलासे

दिल्ली में ISIS का युसूफ राम मंदिर में बिस्फोट की बड़ी साज़िश के साथ आया था, शुरुआती जानकारी में हुए ये बड़े खुलासे
आईएसआईएस का संदिग्ध अबू युसूफ(Abu Yusuf) राजधानी दिल्ली से पकड़ा गया.. शुरुआती जानकारी में ही अहम खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि युसूफ राम मंदिर में विस्फोट की साजिश के साथ आया था. युसूफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बड़े धमाके करना चाहता था. वह लगातार अफगानिस्तान में मौजूद अपने आकाओं के संपर्क में था पर दिल्ली में यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया.
लगातार जानकारी हासिल की जा रही है. फिलहाल यह अभी शुरुआती जानकारी है.
खुफिया एजेंसी ने हाई अलर्ट जारी किया है, उनका ऐसा मानना है कि यह आतंकी अकेले नहीं हो सकता है इसके पीछे बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है.
आतंकी के पास से आईईडी(IED) हथियार इत्यादि बरामद हुए हैं. विस्फोटक को डिफ्यूज करने की तैयारी की जा रही है.
संदिग्ध आतंकी यूपी के बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बैसाही गांव का है. दिल्ली से एसटीएफ की टीम कहां पहुंच गई है और पूरे गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है गांव वालों ने बताया कि संदिग्ध कई दिनों से अपने घर से फरार था.
पुलिस के हत्थे चढ़े इस आतंकी के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। स्पेशल सेल के डिप्टी पुलिस कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने यह जानकारी दी। इलाके में और आतंकियों के होने की आशंका के मद्देनजर ऑपरेशन जारी है। राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.




