सभी खबरें

रायसेन। मेले का जायजा लेने सांची पहुंचे पर्यटन मंत्री

रायसेन। विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्तुपो पर लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियों का जायजा लेने संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल सांची पहुंचे। बौद्ध स्थली सांची में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर देश में शांति कायम रहने की कामना की । साथ हि उन्होंने बौद्ध स्तूप की परिक्रमा लगा कर कहा कि सांची मध्य प्रदेश का विश्व विख्यात पर्यटन स्थल है। इस स्थान पर बौद्ध धर्मावलंबी अत्यधिक संख्या में आते हैं। जिसमें अधिकतर संख्या श्रीलंका के बौद्ध अनुयायियों की रहती है। इसीलिए पर्यटन विभाग ने सभी की सुविधा की लिए यह निर्णय लिया है, कि सांची में पांच सूचना पटल श्रीलंकाई भाषा में लगाए जाएंगे। जिससे कि सांची स्थित बौद्ध स्तूप की ऐतिहासिक जानकारी श्रीलंकाई भाषा में उपलब्ध हो सके। साथ हि कहा कि मुझे राज्य के अभी पर्यटन स्थलों के विकास की चिंता रहती हैं। इसके अलावा विदेशों में भारतीय संस्कृति के मौजूद पर्यटन स्थलों की भी चिंता रहती है, जिस कारण मध्यप्रदेश में कम समय दे पाता हूं। पर आगामी दिनों में प्रदेश के पर्यटन क्षेत्रों का विकास कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button