सभी खबरें

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में प्रवक्ता चयन के लिए "यंग इंडिया के बोल" प्रतियोगिता लांच 

  • युवा कांग्रेस प्रवक्ता चयन के लिए लांच की प्रतियोगिता
  • प्रतियोगिता के जरिये भविष्य के वक्ताओं की खोज कर रही है युवा कांग्रेस
  • विक्रांत भूरिया ने कार्यक्रम को दिया संघर्ष की खोज का नाम 

भोपाल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश की युवा कांग्रेस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के द्वारा ” यंग इंडिया के बोल” लांच किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता पराग शर्मा, अमन दुबे और मीडिया विभाग के चैयरमेन विवेक त्रिपाठी शामिल हुये. युवा कांग्रेस ने बताया कि यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित एक भाषण प्रतियोगिता है जिसके माध्यम से हम भविष्य के वक्ताओं की खोज करने का काम कर रहें हैं. 

राष्ट्रीय पद पर हैं पिछले चयनित प्रतिभागी
युवा कांग्रेस ने बताया कि 2020 में भी यंग इंडिया के बोल के माध्यम से पूरे देश से प्रतिभागी चुनकर आये थे जिन्हें अलग-अलग स्तर पर पार्टी ने प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी और उन्ही में से कुछ लोग आज राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर हैं.

इस तरह से करना होगा आवेदन
युवा कांग्रेस यंग इंडिया बोल के माध्यम से जिला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता का चयन करेंगे. प्रतियोगिता के पहले चरण में गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रतिभागियों की जानकारी इकट्ठी की जाएगी जिसकी आखरी तारीख 22 अक्टूबर 2021 है.
दूसरे चरण में अक्टूबर के पहले हफ्ते में जिला स्तर पर उन प्रतिभागियों को आमंत्रित कर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और इसमें जितने वाले प्रथम 5 लोगों को जिला प्रवक्ता तत्काल नियुक्त कर दिया जाएगा.

संघर्ष के वक्ता की खोज है यह कार्यक्रम
विक्रांत भूरिया ने यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम को एक क्रांतिकारी कदम बताया. उन्होंने इस कार्यक्रम को संघर्ष के वक्ता की खोज का नाम दिया है और पूरे प्रदेश के तमाम नौजवानों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने और अपना वक्तव्य रखने का अनुरोध किया है. भूरिया ने चर्चा के दौरान ये भी कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में पुनः लॉटरी प्रारम्भ करना चाहती है ओर सरकार चाहती है कि प्रदेश के नौजवान इसकी गिरफ्त में आए ओर पढ़-लिखकर अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने की बजाय वह इसका आदतन आदि होकर गलत दिशा का चुनाव करे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button