लिख लो मप्र की जनता कांग्रेस पार्टी को 145 से 150 सीटें देने जा रही है – राहुल गांधी

एमपी के विदिशा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, आप लिख लो मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 145 से 150 सीटें देने जा रही है। उन्होंने कहा कि, आज से 5 वर्षों पहले जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी तथा फिर बीजेपी ने मध्य प्रदेश की चुनी हुई सरकार को चोरी किया। कांग्रेस सांसद ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, बीजेपी के नेताओं ने सौदा करके जनता के निर्णय को कुचलने का काम किया है।

राहुल गांधी ने एक जनसभा में कहा कि, हम बीजेपी से लड़ते हैं। हमने उन्हें कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में पराजित किया, मगर नफरत से नहीं। हम नफरत का बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। हम अहिंसा के सिपाही हैं, मारते नहीं हैं लेकिन हमने उन्हें प्यार से भगाया।

उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। राहुल गांधी ने कहा कि, मेरा मानना है कि हिंदुस्तान एक होना चाहिए। इस हिंदुस्तान में सबकी इज्जत हो। किसान, मजदूर और युवाओं की देखभाल हो, उनकी रक्षा हो।

Exit mobile version