22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

International Womens Day : कल महिलाओं को संरक्षित धरोहरों में मिलेगा मुफ्त प्रवेश, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने किया ऐलान

International Women's Day : कल महिलाओं को संरक्षित धरोहरों में मिलेगा मुफ्त प्रवेश, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने किया ऐलान

नई दिल्ली : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को घोषणा की कि आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा संरक्षित सभी धरोहर स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। इनमें लाल किला और ताजमहल जैसे स्थल शामिल हैं। यहां रविवार को महिलाओं के आने-जाने की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

इन स्थलों पर बच्चों को दूध पिलाने और उनकी देखभाल करने के लिए विशेष कक्ष भी बनाए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा में महिला सुरक्षा गार्ड भी तैनात होगी।

केंद्रीय मंत्री की घोषणा में शामिल प्रमुख स्थल
आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के मुख्यालय से इस संबंध में सर्कुलर भी जारी किया गया। केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा, ‘‘ऐतिहासिक स्थलों पर मुफ्त प्रवेश देकर हम महिलाओं को सम्मानित कर रहे हैं।
हमारा नारा ‘हर काम देश के नाम’ है।

  • लाल किला,
  • कुतुब मीनार,
  • हुमायुं का मकबरा,
  • ताजमहल,
  • कोणार्क का सूर्य मंदिर,
  • मल्लपुरम,
  • अजंता-एलोरा की गुफाएं
  • खजुराहो के मंदिर

इन प्रमुख स्थलों में महिलाओं को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।