सभी खबरें

क्या अमेरिका में 1 मई से पहले खुल जाएगा लॉकडाउन ?

क्या अमेरिका में 1 मई से पहले खुल जाएगा लॉकडाउन ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि शायद अमेरिका में लॉकडाउन को 1 मई से पहले खोल दिया जाएगा। लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी राज्यों के गवर्नरों के बीच लॉकडाउन की समाप्ति को लेकर मतभेद जारी हैं.वही मंगलवार को ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ''गवर्नर ज़िम्मेदार हैं, उन्हें उसकी ज़िम्मेदारी लेनी होगी और बेहतरीन काम करें.'' ट्रंप का कहना था कि मुल्क को दोबारा खोलने के हवाले से पूरी योजना अंतिम चरण में है और शायद एक मई से पहले हो जाए. उन्होंने कहा कि हर राज्य के गवर्नर को ये अधिकार होगा और वो जब तैयार हों ऐसा कर सकते हैं हालांकि संघ की सरकार उन पर नज़र रखेगी.केंद्र की सरकार अगर किसी राज्य से ख़ुश नहीं होगी तो राज्य सरकार को इसकी जानकारी दी जाएगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button