
भोपाल : हालही में मध्यप्रदेश भाजपा ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर संभागीय चयन समितियों की घोषणा की है। जिसमें अलग अलग संभाग से दिग्गज नेताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी है।
लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि भोपाल संभाग की चयन समिति में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का ही नाम गायब है। जिसपर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एक ट्वीट सामने आया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
सच कहना अगर वगावत है तो समझो हम भी वागी हैं।
जय सनातन, जय हिंदुत्व…— Sadhvi Pragya singh thakur (@SadhviPragya_MP) June 9, 2022
बता दे कि साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए लिखा की – सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व…।
साध्वी के इस ट्वीट के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। आगामी चुनाव से पहले साध्वी का समिति में शामिल ना होना और फिर बगावत वाले अंदाज में ट्वीट करना चर्चा का विषय बन गया है।
इधर, कांग्रेस ने भी इसको लेकर तंज कसा है
भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बनाई गई संभागवार चयन समिति में भोपाल संभाग से स्थानीय सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर ही गायब??…"BJP की ये कैसी मज़बूरी,साध्वी से कैसी दूरी..?? क्या ये सिर्फ "आग" लगाने के ही काम आती हैं?? @vdsharmabjp @ChouhanShivraj @digvijaya_28 @OfficeOfKNath pic.twitter.com/aCjBxlG0Bh
— KK Mishra (@KKMishraINC) June 10, 2022
कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा की – भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बनाई गई संभागवार चयन समिति में भोपाल संभाग से स्थानीय सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ही गायब?.”BJP की ये कैसी मज़बूरी,साध्वी से कैसी दूरी..?? क्या ये सिर्फ “आग” लगाने के ही काम आती हैं??