फिर आमने-सामने होंगे दिग्गी और महाराज? सही समय में पार्टी इन्हें उतारेगी मैदान में, दिखेगा चुनावी दंगल

उत्तरप्रदेश/मध्यप्रदेश – उत्तर प्रदेश में चुनावी बुगुल बज चूका है। यहां सभी पार्टियां इस चुनाव को जीतने के लिए एड़ी छोटी का ज़ोर लगा रहीं है। लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस और भाजपा में सियासी जंग छिड़ चुकी है, जिसकी आहट मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहीं है।
दरअसल, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में मप्र के नेताओं के नाम गायब है। स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट में मप्र से किसी भी भाजपा या कांग्रेस के नेताओं को शामिल नहीं किया गया है। जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।
लेकिन कहा जा रहा है कि आने वाले समय में मप्र के नेता उत्तरप्रदेश के चुनावी दंगल में दिख सकते हैं। बता दे कि यूपी के 11 जिले मध्यप्रदेश की सीमा से लगे हुए हैं। लेकिन मप्र की राजनीति से प्रभावी होने क्षेत्रों में अभी चुनाव का समय नहीं आया है। यूपी के इन जिलों में करीब 49 विधानसभा सीट हैं।
कहा जा रहा है कि कांग्रेस और भाजपा अपने नेताओं को उत्तरप्रदेश में उतारने के लिए सही समय का इंतजार कर रही हैं। मप्र के दिग्गज उत्तरप्रदेश के समीपवर्ती इलाकों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा सकते हैं। अभी पहले फेज के स्टार प्रचारकों की लिस्ट आउट हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की ओर से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा राज्यसभा सासंद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कैंपने के लिए यूपी जा सकते हैं। बीजेपी की ओर से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यूपी चुनाव के कैंपेन में दिख सकेंगे।
माना जा रहा है कि जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ेंगे, मध्यप्रदेश की सीमा से लगे हुए उत्तरप्रदेश के जिलो में जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आएंगे वैसे वैसे पार्टी दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारेगी। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की मप्र से किस नेता पर पार्टी भरोसा जताती है।




