सभी खबरें

उत्तराखंड में हार जाएगी BJP? CM शिवराज का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता का तंज, मामा बता रहे है सच्चाई

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस समय प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए है, दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज इन दिनों उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए ज़ोरों शोरों से प्रचार कर रहें है। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसकी चर्चा उत्तराखंड से लेकर मध्यप्रदेश तक हो रहीं है। 

बता दे कि सीएम शिवराज नर्मदा जयंती पर अपने गांव जैत पहुंचे थे। इस दौरान वे कुछ लोगों से चर्चा कर रहे थे। तभी सीएम शिवराज से किसी ने पूछा कि आप उत्तराखंड गए, वहां का बताओ क्या रहा? इसके जवाब में शिवराज ने कहा कि मुझे तो लगता है कि यूपी में कोई संदेह नहीं है। उत्तराखंड में भी बीजेपी है। थोड़ा मुकाबला है। यह कहते हुए उन्होंने किसी को इस चर्चा को रिकॉर्ड करते हुए देखा और उसे बंद करने का इशारा किया।

यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वय नरेंद्र सलूजा ने मुख्यमंत्री शिवराज का ये वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए करारा तंज कसा। 
सलूजा ने लिखा कि 'कृपया मोबाइल बंद कीजिए, मामाजी उत्तराखंड में भाजपा की स्थिति की सच्चाई बता रहे हैं। कह रहे हैं कि यूपी में संदेह नहीं, लेकिन उत्तराखंड में…? प्रतिक्रिया से ही परिणाम समझा जा सकता है। मोबाइल बंद होने के बाद तो मामाजी ने सभी को उत्तराखंड का परिणाम भी बता दिया।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button