सभी खबरें

जब DPI ने दी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति तो जनजातीय विभाग ने क्यों साधी चुप्पी?

जब DPI ने दी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति तो जनजातीय विभाग ने क्यों साधी चुप्पी?

 

भोपाल:- मध्य प्रदेश में 30000 शिक्षकों की नियुक्ति दो हजार अट्ठारह से रुकी हुई थी जिसके बाद हाल ही में 12043 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति दी गई. डीपीआई ने नियुक्ति शुरू कर दी लेकिन अभी तक जनजाति विभाग द्वारा नियुक्ति शुरू नहीं की गई है. जनजाति विभाग में चयनित अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग के लिए लगातार विभाग से सवाल कर रहे हैं,पर विभाग द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया जा रहा है.

 सोशल मीडिया पर भी चयनित अभ्यर्थियों का रोष देखने को लगातार मिल रहा है.

 ट्विटर पर एक चयनित अभ्यर्थी ने अपना रोष जाहिर करते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश में जनजाति विभाग में क्या शिक्षकों की जरूरत नहीं?आखिर कब लिस्ट जारी होगी?

लगातार अगले हफ्ते कह कह कर एक महीना निकल गया लेकिन एक लिस्ट जारी नहीं कर पाये.

दिवाली नहीं मना पायेंगे हम, कब लिस्ट जारी करोगे?

 इस तरह से लगातार चयनित अभ्यर्थी जनजातीय विभाग की ऑफिशियल हैंडल पर मेंशन करके ट्वीट कर रहे हैं. लेकिन अभी तक ट्राइबल विभाग द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया जा रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button