सभी खबरें

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की अहम बैठक में आखिर क्यों नहीं गए राहुल गांधी, जानिए क्या है वजह ? 

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल नहीं हुए राहुल गांधी 

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में पार्टी महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की अहम् बैठक चल रही है | लेकिन, इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल नहीं हुए हैं | खबरों की मानें तो राहुल गांधी इस बैठक में आने की पात्रता नहीं रखते हैं क्योंकि वह केवल सांसद और कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य केवल रह गए हैं |

वैसे बता दें कि बैठक में मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में चल रही है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पार्टी के कई महासचिव-प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता मौजूद हैं | जिसमें मनमोहन सिंह और एके एंटनी को विशेष तौर आमंत्रित पर किया गया है |

दूसरी तरफ राहुल गांधी का कुछ देर पहले ही एक ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक में छपे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साक्षात्कार का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने यह का कहना यह भी है कि पहले सरकार को स्वीकार करना चाहिए कि अर्थव्यवस्था को लेकर समस्या है |  उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इस समय दुष्प्रचार, मनगढ़ंत खबरों और युवाओं के बारे में मूर्खतापूर्ण बातें करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि भारत को एक ठोस नीति की आवश्यकता है | क्यूंकि अर्थव्यवस्था की स्थिति को ठीक किया जा सके | 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button