सभी खबरें

"राज्यसभा या प्रदेश अध्यक्ष" के लिए नहीं, बल्कि इसलिए "सिंधिया" ने छोड़ी कांग्रेस, पूर्व विधायक का बड़ा खुलासा

मध्यप्रदेश/अशोकनगर – कांग्रेस में रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री व दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के बीजेपी (BJP) में शामिल हो जाने के बाद कई तरह के सवाल उठे। कहा जा रहा था कि कांग्रेस (Congress) की और से उन्हें राज्यसभा (Rajyasabha) का उम्मीदवार नहीं बनाए जानें के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ी। जबकि कई दिग्गजों का कहना था कि उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (PCC Chief) की कमान नहीं मिली, इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ी। इसके अलावा भी कई तरह के बयान सामने आए। 

अब करीब ढाई महीने बाद अशोकनगर जिले (Ashoknagar) के दो पूर्व विधायको जजपाल सिंह जज्जी (Jajpal Singh Jajji) एवं ब्रजेन्द्र यादव (Brijendr Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों ने कांग्रेस क्यों छोड़ी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार में सिंधिया (Scindia) समर्थक विधायकों के कामो पर रोक लगा दी थी। साथ ही उनके नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपेक्षा (Ignore) की जा रही थी इसलिय उन्होंने 22 मंत्री विधायको के साथ इस्तीफा (Resign) दे दिया था। पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि कांग्रेस में सिंधिया जी को अपमानित किया जा रहा था इस कारण सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी।

उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने हमें बड़ी उम्मीद से चुना था जिससे क्षेत्र में विकास कार्य हों, लोगों के काम हों लेकिन बार-बार मुख्यमंत्री से कहने के बाद भी ना तो लोगों के काम हुए और ना ही क्षेत्र में विकास कार्य इस कारण सिंधिया समर्थक सभी विधायकों ने इस्तीफे दिए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button