हमेशा मस्जिद से ही पत्थर क्यों आते हैं? कभी सुना की मंदिर से पत्थर आए हों? नरोत्तम मिश्रा

भोपाल : मध्यप्रदेश के खरगोन में अब हालात भले ही ठीक हो गए हो, लेकिन यहां रामनवमी के दिन हुई हिंसा के बाद से ही राजनैतिक पारा चढ़ा हुआ है। जहां एक तरफ विपक्ष भाजपा को इसका ज़िम्मेदार मान रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है।

हालही में इस मुद्दे पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। जिसमें उन्होंने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।

जब मंत्री नरोत्तम मिश्रा से पूछा गया की – राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि जहां BJP कमजोर है, वहां दंगे होते हैं? खरगोन में BJP के पास एक भी सीट नहीं है? इसपर मंत्री जी ने जवाब देते हुए कहा की – जहां भाजपा मजबूत है, वहां भी तो दंगे हो जाते हैं। कभी कहते हो भाजपा ने दंगे कराए, फिर कहते हो भाजपा मजबूत है, इसलिए दंगे हुए। फिर कहते हो कि भाजपा कमजोर है, इसलिए दंगे कराए। आपका प्रश्न ही काल्पनिक है। दंगा एक मानसिकता है। कुछ लोग अशांति फैलाना चाहते हैं। हम खून-खराबे में विश्वास नहीं करते। भाजपा सरकार में खरगोन दंगा 24 घंटे में काबू हो गया। राजस्थान के करौली में आज तक नहीं आ पाया। वहां कांग्रेस की सरकार है।

आगे जब मंत्री जी से पूछा गया की – बुलडोजर का एक नरेटिव चला है, CM शिवराज बुलडोजर इमेज गढ़ना चाहते हैं। आपको बुलडोजर होम मिनिस्टर कहने लगे हैं?

इसपर उन्होंने कहा की – एक बात बताइए कि हमेशा मस्जिद से ही पत्थर क्यों आते हैं? आपने कभी सुना कि मंदिर से पत्थर आए हों। हम राजनीति शांति से ही कर रहे हैं। सवाल वे उठा रहे हैं, जो SP को गोली लगने पर खामोश रहे। मुंह में गुड़ रखा हुआ था। जिन्होंने टीआई का सिर फटा, तब भी मुंह में शकर रखी। ये लोग टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन करने के लिए JNU जाते हैं।

वहीं, जब उनसे ये पूछा गया की – इंटेलीजेंस ने रामनवमी के दिन 10 दिन पहले स्पेशल सिक्योरिटी का अलर्ट दिया था, फिर कैसे चूक हुई? आपके रहते कैसे खरगोन में दंगे हो गए? अफसर कितने जिम्मेदार हैं?

इसपर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की – चूक का प्रश्न ही नहीं है। स्पेशल इंतजाम थे। अफसर मुस्तैद थे, तभी तो एसपी को गोली लगी। टीआई का सिर फटा। पुलिस के पांच जवान घायल हुए। किस पर कार्रवाई चाहते हैं, उन पर जो दंगा नियंत्रित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा की – राजस्थान में तो मैं नहीं हूं। वहां कैसे हो गए? देश में 12 जगह हुए हैं। सभी जगह तो मैं नहीं था, फिर भी हुए। इन दंगों के पीछे विकृत मेंटेलिटी के लोग हैं। क्रोनोलॉजी समझना होगी।

Exit mobile version