कौन बनेगा कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष? सोनिया बनाम राहुल होगा मुकाबला, भाजपा ने कसा तंज….

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी में अब अध्यक्ष पद को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं। सोनिया गांधी के 1 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नेतृत्व को लेकर संकट बढ़ता नजर आ रहा हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी को देखना चाहते हैं, जबकि कई नेता ऐसे है जिनका मानना है कि अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी ही ठीक हैं।
मध्यप्रदेश के कई नेता राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनने की मांग कर रहे हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सबसे आगे हैं। इसके अलावा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा, उमंग सिंघार जैसे दिग्गन भी राहुल गांधी के नाम पर सहमत हैं।
वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति सोनिया गांधी के पक्ष में हैं। जबकि, कई नेता अब यह मान रहे हैं कि पार्टी में पूर्णकालिक अध्यक्ष का ऐलान हो जाना चाहिए।
इधर, कांग्रेस में नेतृत्व संकट को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा हैं। पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष गांधी परिवार से ही होगा और गांधी परिवार के हाथ में नेतृत्व से पार्टी के ये हालात हैं।




