सभी खबरें

जब महंगाई पर पत्रकार ने दागा सवाल, तो भड़के बाबा रामदेव, बोले, "हां मैंने कहा था…..कर ले, कै करेगा" 

हरियाणा : योगगुरु बाबा रामदेव बुधवार को हरियाणा के करनाल शहर के बांसो गेट स्थित एसबी मिशन स्कूल की शाखा अभेद शक्ति सदन में अपने दोस्त महाराज अभेदानंद से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान बाबा रामदेव मीडिया के सवालों पर जमकर भड़कते भी नज़र आए।

दरअसल, लगातार बढ़ रहें पेट्रोल-डीज़ल के साथ साथ LPG सिलेंडर और महंगाई को लेकर जब एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया तो बाबा बुरी तरह से भड़क गए, और उसे चुप रहने को कहा। 

एक पत्रकार ने पूछा कि आपने जनता से कहा था कि क्या आपको 40 रुपए प्रतिलीटर पेट्रोल और 300 रुपए में सिलेंडर देने वाली सरकार चाहिए? उसका क्या बना? इस पर रामदेव बोले कि कोई अच्छे सवाल पूछो।

हालांकि, जब पत्रकार ने अपना सवाल दोहराया तो रामदेव तैश में आए और खुद आगे की तरफ झुककर पत्रकार से बोले- हां, मैंने कहा था, पूंछ पाड़ेगा मेरी?  जब पत्रकार ने पूछा कि आपने ही बाइट दी थी इसे लेकर? तो रामदेव बोले, ‘हां, मैंने दी थी। अब नहीं दूंगा। कर ले, कै करेगा। चुप हो ज्या। अब आगे से पूछेगा तो ठीक नहीं होगा।’ 

वहीं, जब अगला सवाल पूछा कि आपकी कंपनी पतंजलि विश्व प्रसिद्ध है… तो रामदेव बीच में ही टोकते हुए कहा, ‘अरे मेरे से ऐसे प्रश्न मत पूछो। मैं तेरे प्रश्नों का उत्तर देने के लिए कोई ठेकेदार नहीं हूं। थोड़ा सभ्य बनाना सीखो।

बाबा रामदेव इन सवालों से इतना गुस्सा हो गए की ऊटपटांग जवाब देने लगे। इतना ही नहीं बाबा रामदेव बोले- अब चुप हो जा, नहीं तो ठीक नहीं होगा।

हालांकि, इस दौरान बाबा रामदेव ने भाजपा का पक्ष लेते हुए कहा कि सरकार देश चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) पर टैक्स बढ़ा रही है।  सरकार अगर दाम नहीं बढ़ाएगा तो सेना को हथियार कहां से मिलेंगे? फ्लाईओवर कहां से बनेंगे? एयरपोर्ट कहां से बनेंगे? 

रामदेव ने कहा कि महंगाई है तो लोगों को कुछ कमाई बढ़ानी होगी। मेहतन ज्यादा करनी पड़ेगी। मैं सन्यासी होते हुए 18-18 घंटे काम कर रहा हूं। दूसरे लोग भी मेहतन करेंगे तो कमाई होगी। हम महंगाई भी झेल लेंगे। देश की तरक्की होगी तो सबका सपना पूरा हो जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button