सभी खबरें

जब तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए कांग्रेस विधायक, फिर हुआ ये….

मध्यप्रदेश/छतरपुर – महाराजपुर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बुरी तरह से लडख़ड़ा गई हैं। इस गांव के लोग दो महीने से लगातार शिकायतें कर रहे हैं फिर भी ओआईसी औरंगजेब वेग ने इस गांव की समस्याओं का समाधान नहीं किया। गढ़ीमलहरा क्षेत्र के ग्राम गनेशपुरा में पिछले दो महीने से तीन ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं जिससे कई घर अंधेरे में हैं। 

गांव के लोगों का कहना है कि बीते दो महीने में कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा हैं। इसी बीच कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के आवास पर क्षेत्र के कई किसान और उनके समर्थक एकत्रित हो गए और फिर बिजली कंपनी के खिलाफ धरना देने के लिए पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए।  

कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने कहा कि बिजली कंपनी के अधिकारी हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पिछले दो महीने से बिजली कंपनी से किसानों को पर्याप्त बिजली देने, खराब पड़े ट्रांसफार्मर को सुधरवाने, अवैध वसूली रोकने, वोल्टेज की समस्या को खत्म करने जैसी कई शिकायतें की जा चुकी है, लेकिन अब तक इन शिकायतों को हल नहीं किया गया हैं।

इधर, धरना दे रहे कांग्रेस विधायक के पास एसडीएम विनय द्विवेदी पहुंचे और उन्होंने विधायक से ज्ञापन लेने का प्रयास किया लेकिन नीरज दीक्षित ने यह कहते हुए मना कर दिया कि जब तक बिजली कर्मचारी यहां नहीं आ जाते और लिखित आश्वासन नहीं देते तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे। वहीं, लगभग डेढ़ घंटे बाद जब एसडीएम के साथ बिजली कर्मचारी आए तब विधायक ने ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द समस्याओं को ठीक करने अल्टीमेटम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button