सभी खबरें

जब बीच सड़क पर "भांजी" ने रोका "मामा" का रास्ता, फिर हुआ ये, यहां का है मामला

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – सोमवार को राजमाता सिंधिया की जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन के बाद जब मुख्यमंत्री शिवराज का काफिला निकला तो कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको चौका कर रख दिया।

दरअसल, एक लड़की ने मुख्यमंत्री शिवराज के काफिले को बीच सड़क में रोक दिया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, जिस लड़की ने मुख्यमंत्री का काफिला रोका, उसकी माँ को कैंसर है और डॉक्टरों का कहना है कि यहाँ इलाज संभव नहीं हैं। लडक़ी ने सीएम शिवराज से मदद की गुहार लगाई। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लड़की के पास मौजूद उसकी माँ के पेपर देखे और इलाज के लिए मदद का भरोसा दिया और लड़की का मोबाइल नंबर भी लिया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को लड़की की मदद के निर्देश दिये और वहाँ से निकल गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button