सभी खबरें

EU और UK  में WhatsApp अपनी नई नीति बदलने को हुई मजबूर, भारत में कब?? जनता मांगे जवाब!

 

EU और UK  में WhatsApp अपनी नई नीति बदलने को हुई मजबूर, भारत में कब?? जनता मांगे जवाब!

द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव

whatsapp की नई पालिसी में उपयोगकर्ताओं को मैसेंजर की मूल कंपनी, फेसबुक के साथ सेवा का उपयोग करने के लिए जानकारी साझा करने की जरूरत होगी। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि ये नए डेटा-शेयरिंग परिवर्तन EU और UK के उपयोगकर्ताओं पर लागू नहीं होंगे। इसके बजाय, एक अलग नीति जिसमें New Data Sharing शर्तों का अभाव है, वह लागू किया जाएगा। नई Privacy Policy 8 फरवरी से प्रभावी होगी। एक पॉप-अप नोटिस यूजर को चेतावनी के रूप में whatsapp भेजेगा जिसे Accept करना होगी – जो लोग नहीं चाहते हैं वह  whatsapp इस्तेमाल नही कर पाएंगे.

यूरोप में क़ानून सख़्त हैं, सो WhatsApp वहाँ अपनी नीति बदलने को मज़बूर हो गयी है। उसकी नयी प्राइवसी पॉलिसी यूरोप में लागू नहीं होगी।

अपने यहाँ बातों से काम चल जाता है, सो भारी भरकम विज्ञापन दे दिये। 

जनता सरकार से जानना चाहती है कि आखिर उनका डाटा कैसे सुरक्षित रहेगा? इस मामले में अभी विज्ञापन चल रहे हैं सोशल मीडिया पर HASHTAGS ट्रेंड किये गये पर सरकार ने तो जैसे आंखें बंद कर ली है .

अभी तक सरकारी नुमाइंदों की तरफ से कोई भी जवाब नही आया है ..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button