सभी खबरें

देश में 21 दिनों के लॉकडाउन में क्या बंद और क्या चालू

देश में 21 दिनों के लॉकडाउन में क्या बंद और क्या चालू

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने “देश के नाम संबोधन” पूरे देश से यही अपील की लोग अपने घरों से बाहर न निकले,सुरक्षित रहें और 24 मार्च की रात 12 से लेकर 21 दिनों तक के लिए पूरी तरह से भारत को लॉकडाउन किया जा रहा है जिसकी वजह से हम आपकों बता रहे है कि आपके लिए इस 21 दिनों में क्या बंद होगा और क्या चालू रहेगा-  

बंद रहेगा- केंद्र सरकार, इसके स्वायत्त/अधीनस्थ कार्यालय और सरकारी कंपनियां बंद रहेंगी.

खुला रहेगा- रक्षा, सीआरपीएफ़, ट्रेज़री, पेट्रोलियम, सीएनजी, एलपीजी, पीएनजी, आपदा प्रबंधन, बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन यूनिट, डाकघर, एनआईसी के दफ़्तर.

बंद रहेगा- राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, उनकी स्वायत्त संस्थाओं, कंपनियों के दफ़्तर बंद रहेंगे.

खुला रहेगा- पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफ़ेंस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं, आपदा प्रबंधन और जेलें. म्यूनिसिपल बॉडीज़- स्वच्छता और जल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं का स्टाफ़। अस्पताल और अन्य संबंधित मेडिकल संस्थान, उत्पादन और आवंटन यूनिट, निजी और सरकारी क्षेत्र की डिस्पेंसरियां, केमिस्ट, लैब, क्लीनिक, नर्सिंग होम और ऐंबुलेंस वगैरह काम करते रहेंगे. स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सों, पैरा मेडिकल स्टाफ़ और अन्य कर्मचारियों को लाने-ले जाने की इजाज़त रहेगी.

बंद रहेगा- व्यावसायिक और निजी संस्थान बंद रहेंगे,सभी यातायात सेवाएं- वायु, रेल सड़क- बंद रहेंगी

खुला रहेगा- खाद्य सामग्री, राशन फल, सब्ज़ियों, डेयरी, दध, मीट, मछली और चारे वगैरह की दुकानें और सरकारी राशन की दुकानें खुली रहेंगी. ज़िला प्रशासन होम डिलीवरी को बढ़ावा दे सकता है ताकि लोग घर से बाहर न निकलें.

खुला रहेगा- बैंक , इंश्योरेंस ऑफिस और एटीएम, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। सभी ज़रूरी वस्तुओं, जैसे खाना, दवाओं, मेडिकल उपकरणों की ई कॉमर्स के माध्यम से डिलीवरी चालू रहेगी। पेट्रोल पंप, एलपीजी, पेट्रोलियम और गैस आउटलेट। पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट। कैपिटल और डेट मार्केट सर्विस जिन्हें सेबी ने अधिसूचित किया हो। कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउसिंग सेवाएं। निजी सुरक्षा सेवा। ज़रूरी वस्तुओं का उत्पादन करने वाली फैक्ट्रियां। ज़रूरी वस्तुओं की ढुलाई। अग्निशमन, क़ानून व्यवस्था और आपातकाल सेवाओं से जुड़े वाहन

टेलिकम्यूनिकेशंस, इंटरनेट सर्विसेज, ब्रॉडकास्टिंग और केबल सर्विसेज. आईटी और आईटी से संबंधिक सेवाएं (संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button