31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

ये क्या नौटंकी है मोदी जी? आपको मैं मिल नहीं रहा? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं : मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया नई आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए है। उनके घर पर सीबीआई की छापेमारी भी हुई है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है की अब ED भी छापेमार कार्यवाई कर सकती है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।

वहीं, लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है।  

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा की – आपकी सारी रेड फैल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?

इससे पहले मनीष सिसोदिया इस बात का दावा कर चुके थे कि आज कल परसो में मुझे ये लोग गिरफ्तार भी कर सकते है। लेकिन हम भगत सिंह के फालोअर हैं, हम डरने वाले नहीं है, हमको नहीं तोड़ पाओगे। हम देश के लिए जान भी कुर्बान करेंगे, लाखों बच्चों का भविष्य संवारना बंद नही करेंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा था की  ‘मैंने करप्शन नहीं किया। मैं शिक्षा मंत्री हूं अरविंद का… इसलिए ये साजिश रची है। 2-4 दिन में मुझे गिरफ्तार कर लेंगे।

सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता के चलते ये छापे करवाए गए हैं।  ‘मुद्दा घोटाल है ही नहीं, इनकी परेशानी है अरविंद केजरीवाल। अरविंद की ताकत है कि वो कट्टर ईमानदार हैं। काम करने और करवाना आता है। केजरीवाल 24 घंटे देश के लिए सोचते हैं, मोदी 24 घंटे ये सोचते हैं, कौन से राज्य में किसकी सरकार है, उसको कैसे गिरा दिया जाए।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।