
शिवपुरी : 13 जुलाई यानी आज मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय के दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इसी बीच शिवपुरी एसडीएम और उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रकाश शुक्ला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, एसडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला ये कहते नज़र आ रहा है कि वोट डालना गलती, लोकतंत्र ही हमारे देश की सबसे बड़ी गलती है। हमने आपने वोट डालकर क्या किया? कितने भ्रष्ट नेता पैदा कर दिए है?
यह वीडियो सोमवार का एडीएम के केबिन का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गत दिवस उस समय बनाया गया जब कुछ निर्दलीय प्रत्याशी शासकीय मत पत्र कम होने की मांग को लेकर अधिकारी के पास पहुंचे थे।
बहरहाल, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई तरह के सवाल खड़े कर रहा हैं।