ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

शिवराज ने प्रदेश को क्या दिया:कमलनाथ, बोले- 5 महीने बाद मध्य प्रदेश की तस्वीर देखना

जबलपुर। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी जमकर तैयारी करने में जुटी हुई है। इस बार कांग्रेस चुनावी रण का बिगुल बजाने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर पहुंच चुकी है। इनके साथ प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने भाषण में कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुकाबला नाचने मैं तो नहीं कर सकता, लेकिन मैं उन्हें सच्चाई में हरा सकता हूं।

रैली में भाषण के शुरुआत में कमलनाथ ने जनता से ‘जय नर्मदा मैया’ के नारे लगवाए। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सामने कहा कि मैं गर्व से कहता हूं मैं हिंदू हूं, पर मैं बेवकूफ नहीं हूं। कमलनाथ ने जनता से कहा कि आपने साल 2020 में कांग्रेस की सरकार चुनी, उस वक्त मुख्यमंत्री शिवराज थे। उन्होंने जो राज्य हमें सौंपा था वह किसान आत्महत्या में नंबर वन, बेरोजगारी में नंबर वन, महिला अपराध में नंबर वन था। कौन सी ऐसी चुनौती थी जो हमारे सामने नहीं थी।

कमलनाथ ने कहा, जब पिछली बार सौदेबाजी हो रही थी, तब मैं भी सौदा कर सकता था, पर मैं मध्य प्रदेश की पहचान सौदेबाज के रूप में स्थापित नहीं करना चाहता था। मैं मुख्यमंत्री शिवराज से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने क्या दिया प्रदेश को? सिर्फ महंगाई दी, बेरोजगारी दी, माफिया राज दिया, बलात्कार दिया, घर-घर में शराब दी।

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आगे कहा कि मैं शिवराज से मुकाबला नहीं कर सकता। मैं उनके नाचने से मुकाबला नहीं कर सकता, मैं शिवराज सिंह को कलाकारी में नहीं हरा सकता, मैं शिवराज सिंह को घोषणाओं में नहीं हरा सकता, पर मैं शिवराज को सच्चाई में हरा सकता हूं। मैं शिवराज को चुनौती देता हूं। ये चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का है। ये आपको तय करना है कि आप आने वाली पीढ़ी को कैसा प्रदेश देना चाहते हैं। बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है, आज का नौजवान अपने हाथों में काम चाहता है, वह कमीशन नहीं चाहता। पांच महीने बाद कमलनाथ को मत देखना, कांग्रेस को मत देखना, केवल मप्र की तस्वीर सामने रख लेना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button