सभी खबरें

तीसरी लहर से निपटने की क्या है तैयारी? हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

भोपाल : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक्सपर्ट ने आशंका जताई है कि अगले सात दिन में कोरोना संक्रमण का पीक आ सकता है। पांच हजार मरीज रोज मिल सकते हैं। बीते 24 घंटे में इंदौर में 618 नए संक्रमित मरीज़ मिले है।

वहीं, अगर बात करे राजधानी भोपाल की तो यहां कोरोना के 347 नए मरीज मिले हैं। इन संक्रमितों में 28 बच्चे, GMC और स्वास्थ्य विभाग के चार-चार डॉक्टर शामिल हैं। दो IAS सहित कई लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

भोपाल-इंदौर के अलावा अलग अलग जिलों में भी कोरोना के बढ़ते मामले देखें जा रहे हैं। 

वहीं, इन सबके बीच जबलपुर हाईकोर्ट ने स्वत: इस मामलें को संज्ञान में लिया है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि तीसरी लहर से निपटने की क्या तैयारी है? 

कोविड इलाज में हो रही अनियमितता और निजी अस्पतालों की मनमानी के मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई शुरू की है।

बताया जा रहा है कि चीफ जस्टिस रवि मलिमठ और पीके कौरव की डबल बेंच ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button