पश्चिम बंगाल : उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी को ED कर सकती है गिरफ़्तार, ये है पूरा मामला

कोलकाता : शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर पर छापा मारा। इस कार्रवाई में मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपए नगद बरामद हुए।

इसी बीच अब इस मामलें से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि मंत्री पार्थ चटर्जी को भर्ती घोटाला मामले में ईडी गिरफ्तार कर सकती है। ईडी सूत्रों के अनुसार पार्थ चटर्जी को गिरफ़्तार करने की प्रक्रिया शुरु की जा रही है, थोड़ी देर में ऑफिशियली अरेस्ट करेंगे।

दरअसल, शुक्रवार को ही ED के अफसर SSC भर्ती घोटाले के सिलसिले में उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी से भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि SSC के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति के लिए करोड़ों रुपए का लेनदेन किया गया है। जब यह घोटाला हुआ था, उस समय पार्थ चटर्जी शिक्षा मंत्री थे। जबकि, वर्तनाम में अभी वे ममता बनर्जी सरकार में उद्योग मंत्री हैं। अर्पिता (दाएं) को पार्थ का बेहद करीबी बताया जाता है।

इससे पहले ED अधिकारियों ने 500 और 2000 के नोटों को गिनने के लिए काउंटिंग मशीन की मदद ली। इसके अलावा अर्पिता के घर से 20 से अधिक मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। हालांकि अभी तक यह नहीं साफ हो पाया है अर्पिता इतने फोन का इस्तेमाल किसलिए कर रही थीं। जांच एजेंसी को शक है कि ये पैसे स्कूल सेवा आयोग (SSC) घोटाले में कमाए गए हैं।

 

 

Exit mobile version