ये सब मोदी निरमा से धुले हुए नेता हैं – सीएम बघेल

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में आज यानी की मंगलवार को लोकतंत्र का पर्व है। यहां पर पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। पहले चरण में राज्य में 20 सीटों पर ये मतदान हो रहा है। आज राज्य की 20 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

आपको बता दें कि, इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा इन सीटों पर 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। वोटिंग के बीच राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, अजीत पवार और हेमंता बिस्वा सरवा सब उदाहरण हैं। ये सब मोदी निरमा से धुले हुए हैं। जो भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होगा, पाक साफ हो जाएगा। सीएम बघेल ने कहा कि, जैसे ही अजित पवार भाजपा में शामिल हुए, उनका नाम ईडी से हटा दिया गया। हिमंत बिस्वा सरमा का नाम सारदा चिटफंड भ्रष्टाचार में था, वो अभी सीएम हैं। उन्होंने आगे कहा कि, ऐसे कई उदाहरण हैं, जो ‘मोदी वॉशिंग पाउडर’ में धुलने के बाद सारे दाग साफ।

Exit mobile version