सभी खबरें

मैं बंगाल में ममता सरकार को उखाड़ने ही आया हूं, संभालने नहीं – अमित शाह 

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट लगातार तेज़ होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार राज्‍य में अपनी पूरी ताकत झोंक रहीं हैं। पार्टी के तमाम नेता लगातार रैलियां और दौरे कर भाजपा को मजबूत करने में लगे हुए हैं। गृहमंत्री अमित शाह लगातार बंगाल के दौरे कर ममता सरकार को अपना निशाना बनाए हुए हैं। 

हालही में बंगाल दौरे पर आए अमित शाह ने एक बार फिर मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा निशाना साधा हैं। 

अमित शाह ने कहा कि हम बंगाल की मौजूदा स्थिति को पूरी तरह से बदलना चाहते हैं। हमारा मकसद है कि बंगाल में बदलाव लाने की जरूरत हैं। किसी भी राज्‍य में बदलाव तब होता है, जब हर किसी के अंदर इच्छा और आकांक्षाएं जगाने का काम किया जा सके। उन्‍होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का मकसद केवल राज्‍य की मुख्‍यमंत्री या सत्‍ता को बदलना मात्र नहीं हैं। लोकतांत्रिक तरीके से जो गलत चल रहा है, उसको रोके और कुछ अच्छा करें। 

अमित शाह ने कहा बंगाल के दौरे पर जिस तरह से लोगों का रुझान बिजेपी की तरफ दिखाई दे रहा है उससे हमें भरोसा है कि बीजेपी इस बार के चुनाव में 200 से ज्‍यादा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्‍होंने कहा कि बहुत से लोग सोचते हैं कि ये बात मैं किस आधार पर करता हूं तो मैं उन सभी लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि बीजेपी की टीम को पूर्ण आत्‍मविश्‍वास है कि बंगाल में बीजेपी पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। बंगाल की जनता बीजेपी साथ हैं। 

अमित शाह ने कहा कि, 'मैं बंगाल में ममता सरकार को उखाड़ने ही आया हूं। संभालने नहीं आया हूं। उन्‍होंने कहा कि हमारी दीदी से किसी भी तरह की कोई कड़वाहट नहीं है लेकिन उनके राज्‍य में जिस तरह के भ्रष्‍टाचार हो रहे हैं उसे देखने के बाद चिढ़ होती हैं। यही कारण है कि इस बार हमने प्रण लिया है कि राज्‍य से टीएमसी को बाहर का रास्‍ता दिखाकर रहेंगे। 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार तभी आ सकती है जब टीएमसी की सरकार को राज्‍य से उखाड़ फेंक दिया जाए। राज्‍य की सरकार लड़खड़ा गई हैं। जनता इस सरकार को जल्‍द से जल्‍द उखाड़कर फेंकना चाहती हैं।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button