सभी खबरें

देखें video  हाईफाई डिवाइस लगाकर पनागर हिरण नदी में रेत का अवैध उत्खन, पुलिस ने मारा छापा

देखें video  हाईफाई डिवाइस लगाकर पनागर हिरण नदी में रेत का अवैध उत्खन, पुलिस ने मारा छापा

  • पनागर में हिरण नदी इमलिया घाट से दो मोटर बोट, 16 ड्रम और 15 लोहे के पाइप सहित दस लाख का सामान जप्त
  • पुलिस को देखते ही भागे रेत के अवैध उत्खनन में लगे माफिया
  • शिवराज सरकार में कम नहीं हो रहा रेत के अवैध उत्खनन का काला कारोबार

देखें video https://youtu.be/Ksi4q1nbAfI

द लोकनीति डेस्क जबलपुर
शिवराज सरकार में रेत के अवैध उत्खनन का काला कारोबार बदस्तूर जारी है। चाहे बाद जबलपुर में मां नर्मदा में हो रहे रेत के अवैध उत्खनन की हो या हिरण सहित दूसरी सहायक नदियों की  रेत के अवैध उत्खनन का कारोबार पूरे महाकौशल में खुलेआम चल रहा है। ताजा मामला जबलपुर जिले की पनागर तहसील का है जहां पुलिस ने हिरण नदी घाट पर छापामार कार्रवाई करते हुए हाई-फाई डिवाइस लगी मोटर सहित रेत के अवैध उत्खनन का करीब दस लाख  का सामान जप्त किया है, हालांकि रेत का अवैध उत्खनन करने में लगे माफिया मौके से फरार हो गए।

ड्रमों में बांध रखे थे लोहे के पाइप,बोट  में लगी थी हाई-फाई डिवाइस
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि पनागर के पास हिरण नदी के इमलिया घाट में मोटर बोट में हाई-फाई डिवाइस लगाकर अवैध रेत निकाली जा रही है सूचना पर थाना प्रभारी प्रांगण आर के सोनी घेराबंदी कर संबंधित घाट पर दबिश दी। जहां इमलिया घाट पर मोटर बोट में फिट हाई-फाई डिवाइस लगाकर अवैध तरीके से रेत निकाली जा रही थी पुलिस को देखते ही अवैध उत्खनन में लगे माफिया के लोग मौके से फरार हो गए।

हाई-फाई लगी दोई डिवाइस मोटर बोट और 7 लोहे के पाइप मौके से किए जप्त
पुलिस ने मौके से हाई-फाई डिवाइस लगी हुई दो मोटर बोट 16 ग्राम और 15 15 फीट के करीब 75 जिनकी कीमत करीब दस लाख के आसपास है।  मौके से जप्त की।
सिंगल दीप का दीपू पटेल करवा रहा था रेत का अवैध उत्खनन
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों मोटर बोट दीपू पटेल निवासी सिंगल दीप की है वह रेत का अवैध उत्खनन लंबे समय से यहां पर करवा रहा था मालूम रहे कि दीपू पटेल पूर्व में भी रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया था मामले की अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को पुलिस ने सूचना दे दी है। रेत के अवैध उत्खनन को लेकर पुलिस की कार्रवाई में उप निरीक्षक आकाशदीप अंबुज पांडे प्रधान आरक्षक संतोष पांडे आरक्षक विनय जयसवाल लव-कुश राम आशीष नरेंद्र की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button