पहली बार विकास के लिए दिया वोट, हो रहा है गर्व – ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर मतदान जारी हैं। इसी कड़ी में ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के एएमआई शिशु मंदिर मतदान केंद्र क्रमांक 259 पर भाजपा राज्यसभा सांसद एवं दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मतदान किया।
मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सभी 28 सीटों पर जीत का दावा किया।
सिंधिया ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि नरेंद्र मोदी जी, नड्डा जी, अमित शाह जी और शिवराज सिंह जी के नेतृत्व मे देश प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। और भाजपा सभी 28 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
मुझे विश्वास है कि एक एतिहासिक कार्यकाल इस सरकार का होगा, किसानों , महिलाओं, नौजवानों के लिए एतिहासिक, गरीबों के उत्थान के लिए एतिहासिक होगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पहली बार भाजपा यानि विकास के लिए वोट दिया हैं। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में मतदान करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार विकास की सरकार है, प्रगति की सरकार है अमन-चैन की सरकार हैं। मैंने इसी के लिए वोट किया हैं।




