सभी खबरें

MP: इस विधायक ने दिया गाँव वालों को अनोखा ऑफर, कहा वैक्सीन लगवाएं, फ़ोन रिचार्ज कराएं

MP: इस विधायक ने दिया गाँव वालों को अनोखा ऑफर, कहा वैक्सीन लगवाएं, फ़ोन रिचार्ज कराएं

 

भोपाल/बैरसिया: मप्र में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैले इसके लिए इस विधायक ने अपने क्षेत्र में अनोखी पहल की है..

भोपाल के बैरसिया के विधायक विष्णु खत्री ने अपने क्षेत्र में ज़्यादा से ज़्यादा वैक्सीनेशन के लिए लोगों को ऑफर दिया है

उन्‍होंने 30 जून तक वैक्सीनेशन करवाने वाले ग्रामीणों का मोबाइल अपनी जेब से रिचार्ज कराने की घोषणा की है.

 

दरअसल विधायक विष्णु खत्री अपनी विधानसभा क्षेत्र में कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने यह घोषणा की कि जो भी पंचायत सबसे पहले शत-प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन करवाएगी उसको वह 10 लाख रुपये देंगे, वही दूसरे नंबर पर आने वाली पंचायत को 7 लाख और तीसरे नंबर पर आने वाली पंचायत को 3 लाख देंगे. विधायक की इस घोषणा के बाद भी उनकी विधानसभा क्षेत्र की कुछ ग्राम पंचायत ऐसी हैं जिनमें कोरोना वैक्सीनेशन कम हो रहा है.

भाजपा विधायक ने ऐसी 10 पंचायतों को चिन्हित किया और नई घोषणा करते हुए कहा कि इन 10 पंचायतों में 30 जून तक जो 100 लोग वैक्सीन लगवा लेंगे उन 100 लोगों के नाम का ड्रा निकाला जाएगा. इसमें से 10 लोगों के मोबाइल में विधायक अपनी जेब से 199 रुपये का रिचार्ज कराएंगे. यह ऑफर खेजड़ाघाट, महोली, धमर्रा, जैतपुरा, पारदी, दमीला, गुर्जरखेड़ी, बन्दरूआ, पिपलिया हसनाबाद और चाटाहेडी पंचायत में लागू रहेगा.

 

मप्र में पूर्व में भी इस तरह से कई ऑफर नेताओं ने अपने क्षेत्रो में दिए हैँ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button