सभी खबरें

विधायक निधि से एक रुपए भी खर्च नहीं किये मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सीहोर : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी से विधायक हैं बुदनी सीहोर जिले की 4 विधानसभा सीटों में से एक है| सीहोर जिले की 3 विधानसभाओं के विधायक अपनी-अपनी विधायक निधि का लगभग पूरा पैसा विकास कार्यो में लगा चुके हैं, परन्तु वहीं बुदनी विधायक शिवराज सिंह चौहान ने अपनी विधायक निधि का एक रूपए भी इस्तेमाल नहीं किया हैं | शायद उनको अपने क्षेत्र के विकास में ज्यादा रूचि नहीं है | प्रत्येक विधायक को प्रत्येक वर्ष विधायक निधि से 1 करोड़ 85 लाख रूपए मिलते हैं | जिसका इस्तेमाल वो अपने क्षेत्र के विकास कार्यो में करते हैं | जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय ने 79 और इछावर विधायक करन सिंह वर्मा ने 102 विकास कार्यों में अपनी अधिकांश निधि खर्च कर दी। दोनों की निधि में 1-1 लाख रुपए बाकी है। जबकि सीहोर विधायक सुदेश राय ने अब तक 78 विकास कार्य कराए हैं। अभी उनकी निधि में 27 लाख रुपए बचे हैं। वहीं बुदनी विधायक व पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी निधि से अब तक एक भी कार्य की अनुशंसा नहीं की है। हालांकि अभी करीब ढाई माह बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button