सभी खबरें

मप्र का विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कांग्रेस विधायकों ने आसंदी के पास पहुंचकर किया जमकर विरोध, जमीन पर लेटे

भोपाल: मप्र का विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित 

 

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितक़ाल के लिये स्थगित कर दिया गया.बता दें कि 25 मार्च तक सत्र चलना था.मगर आज ही आनन फ़ानन में सारे विधायी काम काज निपटा कर सत्र समाप्त कर दिया गया.

बताते चलें कि बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद ही प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने यह प्रस्ताव दिया था कि नियमों को शिथिल करते हुए आज ही सभी कार्यवाही पूर्ण की जाएं

कांग्रेस विधायकों ने इस बीच जमकर विरोध किया. विरोध और हंगामे के बीच सदन में इस प्रस्ताव को पास किया गया। कांग्रेस विधायकों ने आसंदी के पास आकर प्रदर्शन किया। बैजनाथ कुशवाहा, सुरेश राजे सहित कई विधायक आसंदी के सामने आकर लेट गए। 

इस दौरान कांग्रेस विधायक सज्जन वर्मा ने कहा कि विधानसभा के भीतर लोकतंत्र का अपमान हो रहा है। हम एक-एक विषय पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन सरकार चर्चा से भाग रही है। 25 मार्च तक चलने वाला सत्र 16 मार्च को ही स्थगित कर दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button