1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

सचिन बिरला की विधायकी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का बड़ा फ़ैसला 

सचिन बिरला की विधायकी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का बड़ा फ़ैसला 

भोपाल : बीते साल खंडवा लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा सीट से विधायक बिरला कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि भाजपा में शामिल होने के बावजूद सचिन बिरला ने विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया और कांग्रेस ने भी सचिन यादव को पार्टी से नहीं निकाला था।

इसके बाद कांग्रेस ने दलबदल कानून के तहत बिरला की विधायकी को रद्द करने की मांग की। 

कांग्रेस की मांग पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा की छानबीन समिति को सौंप दिया था। जिसके बाद अब मामलें में बड़ा फ़ैसला लेते हुए समिति ने उनकी विधायकी को रद्द करने से इनकार कर दिया। स्पीकर ने बिरला की सदस्यता खत्म करने के आवेदन को निरस्त कर दिया है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।