खोजें

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में ‘इंग्लिश ठुमके’ गाने पर छात्रों के साथ थिरके कुलपति, VIDEO वायरल

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

प्रणय शर्मा, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आये दिन अजब गजब किस्से सामने आते रहते हैं। जो या तो चोका देते हैं या गुदगुदा देते हैं। ऐसा ही एक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति के जी सुरेश छात्रों के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन चल रहा था। इस दौरना कुलपति केजी सुरेश ने छात्रों के साथ जमकर एन्जॉय किया। और गाने को सुनकर बच्चों के साथ थिरकने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वहीं विश्वविद्यालय के ही एक्स स्टूडेंट्स ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि मन हो रहा था उदास, कुलपति जी का डांस देखकर चेहरे पर आ गई मुस्कान।

Exit mobile version