MP: राजनैतिक गुंडे हैं दिग्विजय सिंह!
.jpeg)
MP: राजनैतिक गुंडे हैं दिग्विजय सिंह!
भोपाल:- मध्यप्रदेश में वाद-विवाद का सिलसिला लगातार जारी रहता है इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जमकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बरसे.
इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह को राजनैतिक गुंडा तक कह दिया.
बताते चलें कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को इंदौर कोर्ट ने एक पुराने मामले में एक साल की सजा सुनाई है. इसके बाद लगातार दिग्विजय सिंह भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं.
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कब महोत्सव में शामिल होने पन्ना जिले पहुंचे थे इसी बीच उन्होंने दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा इससे पहले नरोत्तम मिश्रा ने भी दिग्विजय सिंह पर वार किया था.
वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मीडिया से बातचीत में वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर कड़ा हमला बोला और कहा कि गरीबों की आह और गौ माता की चरनोई की जमीन अपने खासम-खास लोगों को देने के मामले में प्रकृति ने उन्हें दंड दिया है. माननीय न्यायालय ने दिग्विजय सिंह को जो सजा दी है, उससे यह सिद्ध हो गया है कि दिग्विजय सिंह राजनीति के अपराधी ही नहीं, राजनीतिक गुंडे भी हैं.