सभी खबरें

वाराणसी : जहां भी BJP हार रही है, वहां मतगणना धीमी होनी चाहिए, पकड़ी गई EVMs, सपा जाएगी हाईकोर्ट 

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में मतदान पूरा हो चूका है, EVM में सभी उम्मीदवारों की किसमत बंद है। कल नतीजे आने वाले है। लेकिन उससे पहले राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि वाराणसी में मतगणना केंद्रों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को ले जाया जा रहा है। 

वहीं, इस मामलें पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा की “वाराणसी में EVM पकड़े जाने का समाचार उप्र की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है। मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें। युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बने!

कहा जा रहा है कि इस घटना को लेकर सपा हाईकोर्ट जाएगी। निष्पक्ष मतगणना और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सपा कोर्ट जाएगी, सपा इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में पिटीशन फाइल करेगी। 

अखिलेश यादव ने कहा कि हमें जानकारी मिल रही थी कि मुख्यमंत्री के एक प्रमुख सचिव जिलाधिकारियों को फोन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'जहां भी बीजेपी हार रही है, वहां मतगणना धीमी होनी चाहिए। अब जब ईवीएम पकड़ी गई हैं, तो अधिकारी कई बहाने बनाएंगे। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 5,000 से कम मतों के अंतर से 47 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

हालांकि, वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट कौशल राज शर्मा ने कहा कि ईवीएम का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था और वे मतदान में इस्तेमाल नहीं की गई थी। इसको लेकर डीएम ने पूरा ब्योरा देते हुए आरोपों को खंडन किया है। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button