सभी खबरें

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने  आज राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा 

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने  आज राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा 

उत्तराखंड/ रोहित शर्मा । उत्तराखंड की राजनीति में उथल पुथल मज़ा हुआ है क्योंकि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री धन सिंह रावत हो सकते हैं। धन सिंह रावत अभी वर्तमान सरकार में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री है। रावत ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की इसके बाद ग्रह मंत्री अमित शाह और नड्डा के बीच महत्वपूर्ण बैठक चली। इसी बैठक क बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गयी। पार्टी आलकमान द्वारा सीएम फेस को लेकर विरोध जताया जा रहा था, उनका कहना था अगर सीएम फेस नहीं बदला गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। पार्टी के कुछ  लोगों ने यह भी अंदेशा जताया कि अगर त्रिवेन्द्र सिंह रावत सीएम रहे तो पार्टी चुनाव हार सकती हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद सीएम आवास में मीडिया से रूबरू हुए ओर कहा पार्टी ने चार साल के लिए देवभूमि की सेवा करने का स्वर्णिम मौका दिया, ये मेरा सौभाग्य है और   साधारण से कार्यकर्ता को पार्टी ने इतना बड़ा सम्मान दिया,ये मैंने कभी सोचा तक न था। पार्टी ने विचार किया ओर संयुक्त रुप से यह निर्णय लिया कि मेरी जगह अब किसी और को  मौका देना चाहिए, मेरे कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने में मात्र 9 दिन कम रह गए। मैं प्रदेश वासियों का धन्यवाद देना चाहता हूं।

आपको बता दे उत्तराखंड विधानसभा में अभी कुल 70 सीटें हैं जिसमें से 56 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है और 11 पर कांग्रेस का 02 निर्दलीय और 1 रिक्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button