सभी खबरें

Remdesivir पर मंत्री उषा ठाकुर ने उठाए सवाल, कहा नकली से नहीं असली इंजेक्शन से जा रही है जान

Remdesivir पर मंत्री उषा ठाकुर ने उठाए सवाल, कहा नकली से नहीं असली इंजेक्शन से जा रही है जान

 

 मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर अपने विवादित बयानों और अपनी कार्यप्रणाली को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है. कभी वह कहती है कि इतने बजे हवन करने से कोरोनावायरस का खात्मा हो जाएगा तो कभी एयरपोर्ट पर बैठकर हवन करने लगती हैं. अब उन्होंने रेमडेसीविर इंजेक्शन को लेकर सवाल खड़े किए हैं .

 मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि नकली इंजेक्शन लगने के बाद भी लोगों की जान बच रही है. ऐसे में विचार करने वाली बात यह है कि कहीं असली इंजेक्शन (असली Remdesivir टोसी ) के हाई डोज़ के कारण तो मरीजों की मौत नहीं हो रही? वहीं तीसरी लहर को लेकर उषा ठाकुर ने अजीबोगरीब सलाह दी थी.

सुबह 10 बजे करें यज्ञ, भारत को छू भी नहीं पाएगी कोरोना की तीसरी लहर – मंत्री उषा ठाकुर

मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई की तीसरी लहर की बात अभी से होने लगी हैं। अब शिवराज सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इसके बीच प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का अजीबोगरीब बयान सामने आया हैं। 

मंत्री उषा ठाकुर का मानना है कि देश में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर को रोकने के लिए लोगों को यज्ञ करना चाहिए। इसे भारत की सनातन और पौराणिक परंपरा बताते हुए ठाकुर ने यज्ञ करने का समय भी निर्धारित कर दिया हैं।

 

उषा ठाकुर ने अपने बयान में कहा, 'सभी लोग पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए यज्ञ करें और दो-दो आहुति डालें। अभी 10, 11, 12 और 13 तारीख को सुबह 10 बजे यज्ञ करें। यज्ञ चिकित्सा है, यह कर्मकांड और अंधविश्वास नहीं है, बल्कि पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए चिकित्सा हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से कोरोना की तीसरी लहर भारत को छू भी नहीं पाएगी।

बता दे कि कोरोना नियंत्रण को लेकर मंत्री उषा ठाकुर का ऐसा बयान पहली बार नहीं आया हैं। इसके पहले भी वह मास्क को लेकर अजीब बयान दे चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button