
भोपाल : मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय के परिणाम 17 जुलाई को घोषित होंगे, उससे पहले दोनों ही दलों ने अपनी अपनी जीत के दावे पेश कर दिए है। हालांकि, कांग्रेस हर कदम फूंक-फूंक कर रखती हुई नजर आ रही है।परिणामों से पहले कांग्रेस ने ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जाहिर की है।
बता दे कि भोपाल की पुरानी जेल में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता तीन शिफ्ट में स्ट्रांग रूम के बाहर दिन रात ड्यूटी दे रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशियों का कहना है कि जनता ने अपना विश्वास मत हमें दिया है, इसलिए मतगणना होने तक हम लोग सतत ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं।
इसके अलावा पुरानी जेल मैं कैद ईवीएम मशीनों का आउटपुट सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की निगरानी के लिए बाहर बने वॉचरूम में दिया जा रहा है।
वहीं मतगणना के लिए पुरानी जेल में प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। ईवीएम की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।