नगरीय निकाय चुनाव : ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा, कांग्रेस को लेकर कह गए ये बात

जबलपुर : मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है। हज़ारों उम्मीदवारों की किस्मत EVMs में कैद हो चुकी है। वहीं, मतदान के बाद दोनों प्रमुख दल (कांग्रेस-भाजपा) अपनी अपनी जीत के दावे कर रहीं है।

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में भाजपा का ही परचम लहराएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश के संयुक्त नेतृत्व से ट्रिपल इंजन की सरकार नगरीय निकायों में बनेगी जो कि शहर और प्रदेश का विकास करेगी।

वहीं कांग्रेस द्वारा ईवीएम मशीन पर सवाल उठाए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि जब हार निश्चित होती है तो फिर प्रश्न भी उठने लगते हैं।

बता दे कि हालही में ज्योतिरादित्य सिंधिया जबलपुर के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये बातें कहीं।

Exit mobile version