Election 2022: CM चन्नी और सिंगर मूसेवाला ने तोड़ा कानून, पुलिस ने दर्ज की FIR

पंजाब/प्रियंक केशरवानीः- पंजाब में चुनाव की तैयारियां चालु है और साथ में सभी पार्टियां भी जोरो-शोरों से चुनाव प्रचार करने में लगी हुई है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ पुलिस मे केस दर्ज कर लिया है। ऐंसा इसलिए हुआ की दोनों ने शाम 6 बजे के बाद मानसा में चुनाव प्रचार किया, जबकि चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रजार बंद हो गया था। लेकिन रिटर्निंग अफसर ने इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मूसेवाला ने फेसबुक पर दिया स्पष्टीकरण-
सिंगर सिद्धू मूसेवाला मानसा से कांग्रेस कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ रहे है, मूसेवाला ने देर रात प्रचार की वजह फेसबुक पर बताई। उन्होने कहा कि सीएम चन्नी तय समय पर प्रचार स्थान पर पहुंच सकें। मूसेवाला ने यह भी कहा कि सीएम के रोड शो में गए थे वहां तकनीकी खराबी की बजह से हेलिकॉप्टर मानसा में नहीं उतर सका। जिस वजह से सड़क के रास्ते उन्हें वापस आना पड़ा। उन्होंनो लिखा कि वह 6 बजे से थोड़े समय पहले ही मानसा पहुंचे।




