सभी खबरें

UP : विधानसभा चुनाव से पहले Yogi कैबिनेट का विस्तार आज, ये नाम रेस में आगे, वोट बैंक को साधने की कोशिश

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है जहां आज मंत्रीमंडल विस्तार हो सकता है। मिली जानकारी के नौसार योगी कैबिनेट में सात से आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं, राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि शाम 6:00 बजे के आसपास मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 2:00 बजे तक लखनऊ पहुंचेगी। 

अभी तक जो संभावित नाम सामने आ रहे हैं, उनमें जितिन प्रसाद, संजय निषाद, बेबी रानी मौर्य, संगीता बलवंत बिंद, तेजपाल नागर सहित आधा मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा पलटू राम, दिनेश खटीक, कृष्णा पासवान का नाम भी मंत्री पद की दौड़ शामिल है। 

बता दे कि चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस कैबिनेट विस्तार विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। यह लंबे समय से प्रतीक्षित था। कैबिनेट विस्तार को बीजेपी की सियासी गणित फिट बैठाने के पैंतरे के तौर पर देखा जा रहा है। वोट बैंक की सियासत और समीकरण साधने के लिए कई विधायकों को मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button